भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का ख़िताब जीत लिया है। रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान के 338 रन के लक्ष्य को भारत ने एक विकेट रहते हासिल कर लिया। मोहित उल्वा ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। मोहित ने नाबाद 49, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80, आर्यवीर सहवाग ने 58, मनाल चौहान ने 47 और चिगुरुपति वेंकट ने नाबाद 11 रन की अहम पारी खेली। मोहित उल्वा को प्लेयर ऑफ द मैच और आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। भारत ने 9वीं बार इस प्रतियोगिता का ख़िताब जीता
News On AIR | नवम्बर 14, 2026 9:43 अपराह्न
भारत ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप जीता