जुलाई 1, 2026 8:17 अपराह्न

printer

भारत ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब के ध्वस्तीकरण की कड़ी निंदा की

भारत ने पाकिस्तान के फारूकाबाद में स्थित 125 वर्ष पुराने पवित्र गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को ध्‍वस्‍त किए जाने की कड़ी निंदा की है। भारत ने इसे अत्यंत निंदनीय और बर्बरता का कृत्य बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरूद्वारे को ध्‍वस्‍त किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्‍होंने स्थानीय अधिकारियों या विस्थापित न्यासी संपत्ति बोर्ड की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं की खबरें आती रही हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाने का सिलसिला लगातार जारी है।
भारत ने पाकिस्तान से इस मामले की शीघ्र जांच करने और इसके दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने को कहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के ध्वस्त हिस्सों को जल्द से जल्द पुनर्निर्मित किया जाना चाहिए। भारत ने पाकिस्‍तान से अल्पसंख्यक समुदायों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के अपने दायित्वों को पूरा करने कहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला