मार्च 12, 2026 5:48 अपराह्न

printer

भारत की असली शक्ति उसके गांवों में निहित: सांसद डॉ. संगीता बलवंत

राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा फिर से शुरू हो गई है। भाजपा की डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भारत की असली शक्ति उसके गांवों में निहित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सशक्त बनाया है। कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार प्रदान किया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा के लिए धनराशि कम कर दी है, जिससे राज्य सरकारों पर बोझ बढ़ गया है।