क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे चार बजे शुरू होगा। भारत पहले टी-20 मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज कर श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है।