अगस्त 30, 2026 6:20 अपराह्न

printer

भारतीय शेयरों पर एफपीआई का भरोसा कायम

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों – एफपीआई ने अगस्त में अब तक भारतीय शेयरों में खरीदारी कायम रखी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने इस महीने अब तक भारत के शेयर बाजार में 30 हजार 919 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कुल निवेश में से 18 हजार 791 करोड़ रुपये स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदारी के माध्यम से आए, जबकि 12 हजार 128 करोड़ रुपये प्राथमिक बाजार के माध्यम से निवेश किए गए। जुलाई में तेज हुई खरीदारी की गति अगस्त में भी जारी रही, जिसे मजबूत बुनियादी आंकडों और तिमाही आमदनी के साथ-साथ रूपये की स्थिरता से भी समर्थन मिला।

इस बीच, ऋण बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के रूख में मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। अगस्त में अब तक, एफपीआई ने वीआरआर से दो सौ नवासी करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसी अवधि में एफएआर के माध्‍यम से 627 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इसके उलट जनरल लिमिट रूट से एफपीआईज ने दो हजार तीन सौ अठारह करोड़ रुपये निकाल लिये।