जुलाई 14, 2026 9:03 पूर्वाह्न

printer

भारतीय जूनियर महिला अंडर-21 हॉकी टीम आज बेल्जियम से खेलेगी

भारतीय जूनियर महिला अंडर-21 हॉकी टीम आज इंग्लैंड के लिलशाल नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में ब्रिटेन दौर के अंतिम मैच में बेल्जियम से खेलेगी।

भारतीय टीम ने पिछले मैच में इंग्लैंड को 2-0 से हराया था। इससे पहले, अमेरिका के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।