अक्टूबर 8, 2026 9:53 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को अराजकता की ओर ले जाने की साजिश का आरोप लगाया

भारतीय जनता पाटी-भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की साजि़श देश के लोकतंत्र को अराजकता की ओर ले जा रही है। नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्‍ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि देश के लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले हर व्‍यक्ति को पिछले तीन दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अराजकता और उपद्रव से कठिनाई हो रही है। श्री भंडारी ने कहा कि 40 से अधिक पूर्व न्‍यायाधीशों ने देश के संवैधानिक तंत्र में उपजे अविश्‍वास पर एक खुला पत्र लिखा है। उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्‍थानों में अविश्‍वास उत्‍पन्‍न करने का प्रयास  कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला