भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम दीपथून में पारंपरिक दीप जलाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नवीन ने न्यायालय के इस फैसले को भगवान मुरुगन के भक्तों की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार ने राजनीतिक दबाव में काम किया है। उन्होंने कहा कि देश की पवित्र परंपराओं को कोई राजनीतिक साजिश नहीं रोक सकती।
इस बीच, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तिरुपरनकुंद्रम दीपम विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर भी निशाना साधा। आज नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ को हिंदू परंपराओं में विश्वास नहीं है और उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण कार्तिगई दीपम विवाद पैदा हुआ है।