अप्रैल 19, 2026 2:16 अपराह्न

printer

बीसीसीआई ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ाया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय वर्ष 2027 के एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अगरकर के नेतृत्व में, अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच चयनित भारतीय टीमें चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इनमें दो टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की जीत शामिल हैं।