अगस्त 27, 2026 9:22 अपराह्न

printer

बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वोत्‍तर राज्यों में मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने कल उड़ीसा और बिहार में मूसलाधार वर्षा के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी तेज वर्षा होने का अनुमान है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला