फ़ुटबॉल में स्पेन ने मेक्सिको के प्यूब्ला में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम अभ्यास मैच में पेरू को 3-1 से हराया। वहीं, फ्रांस और नीदरलैंड्स ने भी टूर्नामेंट से पहले जीत हासिल की। फ्रांस ने उत्तरी आयरलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप में जगह बनाई। एक और अभ्यास मैच में, नीदरलैंड्स ने उज़्बेकिस्तान को 2-1 से हराया। फीफा विश्व कप की शुरुआत 11 जून से होगी। इसमें मेजबान मेक्सिको का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।
News On AIR | जून 9, 2026 1:10 अपराह्न
फ़ुटबॉल में स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम अभ्यास मैच में पेरू को 3-1 से हराया