फ़रवरी 3, 2025 6:31 पूर्वाह्न

printer

प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान जारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान जारी है। ये स्नान महाकुंभ मेले का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान है। इससे पहले दो अमृत स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति और 29 जनवरी मौनी अमावस्या को हुए थे।

 

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा और शंभू पंचायती अटल अखाड़ा आज सुबह त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने वाला पहला अखाड़ा होगा। इस अवसर पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों सहित 50 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक मजबूत सुरक्षा योजना लागू की है और महाकुंभ के मेला क्षेत्र को नो व्हीकल और नो वीआईपी जोन घोषित किया गया है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम के रूप में पहचाने जाने वाले महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को हुई और अब तक 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला