इस वर्ष की प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में मध्य प्रदेश की स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को 22 स्मृति चिन्हों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह संग्रह राज्य की जीवंत विरासत को दर्शाता है।
इन चिन्हों में खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर का धातु का मॉडल शामिल है। एक अन्य स्मृति चिन्ह विष्णु के वराह अवतार को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी के 8वें संस्करण की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। नीलामी की तारीख, भागीदारी नियम और स्मृति चिन्हों की संपूर्ण सूची से जुड़ी जानकारी आधिकारिक प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी पोर्टल pmmementos.gov.in पर उपलब्ध है।