अक्टूबर 21, 2026 5:07 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रख्यात शिल्पकार तिरु वुम्मिडी एथिराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्यात शिल्पकार तिरु वुम्मिडी एथिराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया संदेश में श्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भेंट किए गए ऐतिहासिक सेंगोल के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में नए संसद भवन में सेंगोल को सम्मानपूर्वक स्थापित करने का गौरव एनडीए सरकार को मिला।

प्रधानमंत्री ने बताया कि तिरु वुम्मिडी एथिराज से मुलाकात के दौरान उन्होंने देश और उसकी संस्कृति के लिए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया था। श्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन और शिल्प कौशल भारत की गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्र की यात्रा के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला