प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि लता मंगेशकर ने अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ने अपने मधुर सुरों से देश को समृद्ध करने के साथ-साथ भारत की समृद्धि से जुड़े हर प्रयास को निरंतर प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर का अतुलनीय योगदान युगों तक स्मरणीय रहेगा।