सितम्बर 22, 2026 4:29 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तरियाल को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तरियाल को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सुचिका ने इस खेल में भारत को एशियाई खेलों का पहला पदक दिलाया है। प्रधानमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण और उत्साह की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।