जून 3, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गुजरात के सूरत में हुई दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सूरत में हुए हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सूरत के बारडोली कस्बे के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन की दो बसों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। वही, प्रधानमंत्री मोदी ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला