प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में कल इटली की दो दिन की यात्रा पर रोम पहुंचेंगे। यह यात्रा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण हो रही है।
श्री मोदी प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से भी मुलाकात करेंगे। श्री मोदी, भारत और इटली के के बीच व्यापार और निवेश को और बढ़ावा देने के लिए व्यापारिक प्रमुखों से भी बातचीत करेंगे।