दिसम्बर 1, 2025 7:15 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 17 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता स्वीकृत

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत जनजातीय आवासों के विकास और नवीनीकरण तथा समुदायिक आवश्यकताओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जनजातीय आवासों को विकसित करना है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाए जा सकेंगे। श्री शेखावत ने यह भी कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्राम समुदाय की आवश्यकताओं के लिए पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके अतिरिक्‍त प्रत्येक परिवार के लिए दो नए कमरों के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और मौजूदा कमरों के नवीनीकरण के लिए तीन लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला