अप्रैल 26, 2026 9:36 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के आरपीएफ ने अभियान के दौरान करीब 60 किलो गांजा किया जब्त

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने इस महीने की 20 से 22 तारीख के बीच मादक पदार्थों के खिलाफ अभियानों के दौरान लगभग 60 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 29 लाख रुपये से अधिक है। यह प्रतिबंधित पदार्थ पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई स्थानों से बरामद किया गया और इसकी तस्‍करी में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया।

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने 20 अप्रैल को दो अलग मामलों में लगभग 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया। 21 अप्रैल को त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर एक अन्य कार्रवाई में, दो व्यक्तियों को 21 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ पकड़ा गया, जबकि 22 अप्रैल को उसी स्टेशन पर एक व्यक्ति से छह किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरपीएफ ने कहा कि वह रेलवे नेटवर्क के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नियमित अभियान चला रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला