अप्रैल 19, 2026 2:24 अपराह्न

printer

पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कल लू चलने की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्काल में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 अप्रैल तक तेज वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। दक्षिणी कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।