अप्रैल 15, 2026 7:09 अपराह्न

printer

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर का अनुभव राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। श्री मोदी ने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका जमीनी अनुभव और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता राज्य के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।