जनवरी 30, 2026 5:43 अपराह्न

printer

पाकिस्तान में ईसाई समुदाय के व्यक्ति पर हमला: अल्पसंख्यक अधिकार समूह ने चिंता जताई

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईसाई समुदाय के व्यक्ति पर हुए क्रूर हमले के बाद वहां के प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार समूह ने देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने मौजूद खतरों और चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की है। वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी के अनुसार, पंजाब प्रांत के बहावलपुर क्षेत्र में बंधुआ मजदूर और सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत ईसाई समुदाय के एक व्यक्ति पर 21 जनवरी को उसके एक सहकर्मी ने हमला कर दिया।

मानवाधिकार संगठन ने बताया कि हमलावर उसे जिंदा जलाना चाहता था, लेकिन ईसाई समुदाय के सदस्यों ने समय पर हस्तक्षेप कर उसकी जान बचा ली। संगठन ने बताया कि झड़प के दौरान हमलावर ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं और ईसाई समुदाय के धार्मिक विश्वास को निशाना बनाया। पाकिस्तान में ईसाई मजदूरों के साथ भेदभाव और हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर संगठन ने कहा कि ऐसी घटनाएं धार्मिक अल्पसंख्यकों की नाजुक स्थिति को दर्शाती हैं। कई मानवाधिकार संगठनों ने इस हमले की निंदा की है और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला