फ़रवरी 3, 2026 10:24 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार सीमा पर बाड़ लगाने में विफल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार की विफलता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोलकाता में आज राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि भारत-बांग्लादेश की कुल 2 हजार 216 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा में से लगभग 1600 किलोमीटर सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है।

उन्होंने बताया कि मेघालय, त्रिपुरा और असम जैसे अन्य सीमावर्ती राज्यों ने  सीमा पर बाड़ लगाने और सुरक्षा अवसंरचना का कार्य लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन पश्चिम बंगाल में यह कार्य अभी भी अधूरा है। उन्‍होंने कहा कि इस कार्य में देरी से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

इससे पहले, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को इस वर्ष 31 मार्च तक भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल को भूमि सौंपने का आदेश दिया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला