पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार आज समाप्त हो गया। राजनीतिक दलों ने सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अंतिम प्रयास किए। इन सीटों पर इस महीने की 29 तारीख को मतदान होगा।
प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना के कांकिनाड़ा में एक रैली को संबोधित किया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने हुगली जिले के चंदननगर में रोड शो किया। योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियों और रोड शो में भाग लिया।
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोलकाता में रोड शो का नेतृत्व किया। पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हुगली के आरामबाग में एक रैली को संबोधित किया और बाद में महेशतला में रोड शो में भाग लिया।