सितम्बर 28, 2026 6:16 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद सरकार ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बरकरार रखी: पेट्रोलियम मंत्री

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश ने पश्चिम एशिया में जारी संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के बावजूद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में आई चुनौतियों का अब तक सफलतापूर्वक सामना किया है।

कोलकाता में मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में श्री पुरी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बावजूद भारत इससे काफी हद तक अप्रभावित रहा है। हालांकि, श्री पुरी ने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक ऊर्जा की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि आपूर्ति में आए व्यवधान नियंत्रण से बाहर न हों।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला