पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज आंध्र प्रदेश वन विकास निगम- एपीएफडीसी को प्रथम प्रमाण से सम्मानित किया। प्रमाण राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत, विश्वसनीय और पारदर्शी ढांचा है, जो वनों, लकड़ी और अन्य वन उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए बनाया गया है।
इसका उद्देश्य प्रमाणित वनों और कृषि वानिकी उत्पादों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय वन और लकड़ी प्रमाणीकरण योजना के अंतर्गत आने वाला यह प्रमाणपत्र, वनों की कटाई से मुक्त लकड़ी की खरीद और आजीविका सृजन के लिए उभरती वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रमाणीकरण ढांचों के अनुरूप इसकी मान्यता संरचना पर भी प्रकाश डाला। इस समारोह का आयोजन भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल द्वारा किया गया।