अप्रैल 19, 2026 5:55 अपराह्न

printer

नीतिगत समर्थन और निवेश से ओडिशा नए विकास चरण में प्रवेश कर रहा है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मजबूत नीतिगत समर्थन और बढ़ते निवेश के बल पर ओडिशा औद्योगिक और तकनीकी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। आज भुवनेश्वर के इंफो वैली में भारत की पहली उन्नत 3डी ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग सुविधा की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने यह बात कही। 3डी ग्लास सॉल्यूशंस द्वारा स्थापित की जाने वाली यह देश में अपनी तरह की पहली सुविधा है। श्री वैष्‍णव ने कहा कि इस तरह की उन्नत पैकेजिंग भविष्य में एआई और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान श्री वैष्‍णव ने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास से आने वाले दशकों तक यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। उन्‍होंने कहा कि देश भर में 13 सौ से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।