अप्रैल 27, 2026 4:20 अपराह्न

printer

 निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 51 करोड़ रुपये से अधिक की ज़ब्ती की सूचना दी

 निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान 51 करोड़ रुपये से अधिक की ज़ब्ती की सूचना दी है। ज़ब्त की गई वस्तुओं में नकदी, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती धातुएँ और अन्य वस्तुएँ शामिल हैं। आयोग के अनुसार मुख्य सचिवों, मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस महानिदेशकों और चुनाव वाले राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्‍यों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों की एक विस्‍तृत श्रृंखला आयोजित की गई। सभी अधिकारियों को हिंसा, धमकी और प्रलोभनों से मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत राज्यों में दो हजार सात सौ 28 से अधिक उड़न दस्‍ते तैनात किए गए हैं। निगरानी को और मज़बूत करने के लिए तीन हजार एक सौ 42 से अधिक निगरानी दल भी गठित किए गए हैं।