निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव के दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्मों का ज़िम्मेदार और नैतिक उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। आयोग ने निर्देश दिया कि किसी भी भ्रामक या गैर-कानूनी एआई-जनित या भ्रामक जानकारी मिलने के तीन घंटे के भीतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उस पर कार्रवाई करनी होगी। आयोग ने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद से ग्यारह हजार से अधिक पोस्ट या यूआरएल की पहचान कर उन पर कार्रवाई की गई है।
News On AIR | अप्रैल 19, 2026 4:20 अपराह्न
निर्वाचन आयोग ने चुनावों में राजनीतिक दलों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के निर्देश दिए