फ़रवरी 20, 2025 1:25 अपराह्न

printer

निजी दौरे पर मालदीव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू निजी दौरे पर परिवार के साथ दिल्ली से मालदीव के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार उनका 23 फरवरी को वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री वापस लौटने पर कांग्रेस की नई प्रभारी रजनी पाटिल से फिर मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद 23 या 24 फरवरी को मुख्यमंत्री के वापस शिमला पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद वह बजट सत्र की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगे। विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होना है तथा सरकार की तरफ से पहले राज्यपाल के अभिभाषण को अंतिम रुप दिया जाना है। इसके बाद बजट के प्रारुप को तैयार करके अंतिम रुप दिया जाएगा। ऐसे में बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल की 1 बैठक हो सकती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की है। उन्होंने प्रदेश की नई प्रभारी रजनी पाटिल से भी मुलाकात की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला