सितम्बर 29, 2026 2:06 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा – भारत एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में उभर रहा है

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि भारत वैश्विक विमानन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है और विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्‍ली में आज रूट्स एशिया 2027 के बारे में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि भारत का लक्ष्‍य 2047 तक यात्रियों की संख्‍या मौजूदा लगभग 24 करोड़ से बढ़ाकर 130 करोड़ करना है। श्री नायडू ने बताया कि देश में चालू हवाई अड्डों की संख्‍या 2014 में 74 से बढ़कर वर्तमान में 166 से अधिक हो गई है।

क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के बारे में श्री नायडू ने कहा कि इस योजना से देशभर में हवाई यात्रा अधिक सुलभ और किफायती बना दिया है। उन्‍होंने कहा कि भारत अगले वर्ष 16 मार्च से नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में रूट्स एशिया 2027 के 23वें संस्‍करण की मेजबानी करेगा।

इससे विमानन कंपनियों, हवाई-अड्डों, पर्यटन प्राधिकरणों और संबंधित पक्षों को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए हवाई मार्गों के लिए नेटवर्क रणनीतियां तैयार करने और भविष्‍य में नए मार्ग के विकास पर चर्चा के लिए मंच मिलेगा।

 

 

 

 

 

   

 

 

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला