अक्टूबर 21, 2026 3:23 अपराह्न

printer

नशीले पदार्थों के खिलाफ जम्मू में तेज किया जाएगा अभियान

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक तेजिंदर सिंह ने कहा है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। इसके अंतर्गत संपत्तियों को कुर्क करने और बरामदगी की कार्रवाई भी जारी रहेगी।

जम्मू में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा, नियंत्रण रेखा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला