अक्टूबर 8, 2026 10:34 अपराह्न

printer

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने नई दिल्ली में विश्व हाइड्रोजन और ईंधन सेल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में विश्व हाइड्रोजन और ईंधन सेल दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भारत में हाइड्रोजन के उपयोग के लिए आवश्यक मानकों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए। चर्चा में हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और उपयोग के लिए स्पष्ट मानक स्थापित करने, हाइड्रोजन के साथ सुरक्षित रूप से काम करने में लोगों की सहायता के लिए बेहतर परीक्षण और प्रशिक्षण प्रदान करने और सरकारी एजेंसियों, उद्योग और विशेषज्ञों के बीच घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में हाइड्रोजन मानकों और हाइड्रोजन संयंत्रों में सुरक्षा पर दो पैनल चर्चाएँ भी शामिल थीं। इस अवसर पर सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला