नमो भारत स्टेशनों के माध्यम से कला, संस्कृति और विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम – एनसीआरटीसी ने आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इसके अंतर्गत नमो भारत स्टेशन प्रदर्शनियों, साहित्यिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक आयोजनों द्वारा लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव कराने और उनसे जुड़ने के अवसर प्रदान करेंगे। एनसीआरटीसी ने कहा की यह साझेदारी छात्रों, कलाकारों, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, शिक्षण संस्थानों और अन्य समुदायों के लिए नमो भारत स्टेशनों से जुड़ने के अवसर भी प्रदान करेगी।
News On AIR | अक्टूबर 8, 2026 7:07 अपराह्न
नमो भारत स्टेशनों के जरिए कला, संस्कृति और विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए एनसीआरटीसी और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में समझौता