जुलाई 8, 2024 8:34 अपराह्न

printer

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने लातेहार जिले के प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उधर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर के मुंडा टोला से पूर्व पीएलएफआई नक्सली रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया गया है।