अगस्त 30, 2026 9:12 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में त्रि-सेवा भविष्य के युद्ध पर चौथे पाठ्यक्रम का हुआ समापन

नई दिल्ली में त्रि-सेवा भविष्य के युद्ध पर चौथे पाठ्यक्रम का आज समापन हुआ। चार सप्ताह चले इस पाठ्यक्रम में सैन्य शिक्षा और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह पाठ्यक्रम एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के अंतर्गत आयोजित किया गया और सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज ने इसका समन्वय किया। इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों के साथ सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग और रणनीतिक विशेषज्ञ संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भविष्य के युद्ध में बदलाव लाने वाली नई तकनीकों और उभरते रुझानों पर चर्चा की।

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष एन.एस. राजा सुब्रमणि ने प्रतिभागियों से बातचीत की और भविष्य के पाठ्यक्रमों में शामिल किए जा सकने वाले नए विषयों पर सुझाव मांगे। पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल के साथ संचालन और कार्यक्षमता बढ़ाने के नए विचारों पर भी चर्चा हुई। इसमें सैन्य नेतृत्व के लिए साझा प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी, रणनीतिक सोच और बेहतर तैयारी के महत्व पर बल दिया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला