सितम्बर 13, 2026 6:18 अपराह्न

printer

नई दिल्ली घोषणापत्र में टीसीआईएम की मान्यता वैश्विक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि नई दिल्ली घोषणापत्र में पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा पद्धति- टी सी आई एम को मान्यता मिलना, पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। श्री जाधव ने आज कहा कि ब्रिक्स स्‍वास्‍थ्‍य ट्रैक के अंतर्गत पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर प्रस्तावित ब्रिक्स विशेषज्ञ कार्य समूह सदस्य देशों को ज्ञान साझा करने, अनुसंधान को मजबूत करने और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत वैज्ञानिक अनुसंधान, गुणवत्ता आश्वासन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि प्रस्तावित ब्रिक्स विशेषज्ञ कार्य समूह साक्ष्यों को साझा करने, अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने और गुणवत्ता तथा नियामक दृष्टिकोण में सुधार के लिए एक केंद्रित मंच साबित हो सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला