मई 19, 2026 9:08 अपराह्न

printer

दो दिवसीय ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक आयोजित करेगा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में कल से मध्य प्रदेश के इंदौर में दो दिवसीय ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक का आयोजन करेगा। इस दो दिवसीय बैठक में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का आभासी संबोधन भी होगा।

मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता का निर्माण’ के व्यापक विषय के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस बैठक में युवा उद्यमी और ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक साथ आएंगे। इसका उद्देश्य युवा नेतृत्व वाले उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर संवाद को प्रोत्साहित करना है।