मई 14, 2026 5:32 अपराह्न

printer

देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में 1% से अधिक की बढ़त

देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई। लगभग सभी क्षेत्रों में आज खरीदारी हुई। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 790 अंकों की बढ़त के साथ 75,399 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 277 अंक उछलकर 23,690 पर आ गया।

विस्‍तृत शेयर बाजार में मिडकैप-100 में लगभग 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक नकारात्मक रुझानों के साथ लगभग सपाट बंद हुआ।