फ़रवरी 5, 2026 5:24 अपराह्न

printer

दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक, प्लास्टइंडिया-2026, नई दिल्ली में हुई शुरू

दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक, प्लास्टइंडिया-2026, आज नई दिल्ली में शुरू हुई। छह दिन के इस आयोजन का उद्देश्य विनिर्माण आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार का निर्माण करना है। इस वैश्विक प्रदर्शनी का विषय ‘भारत नेक्स्ट’ है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। यह प्रदर्शनी युवाओं, नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स को टिकाऊ प्लास्टिक समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है।

    आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए प्लास्टइंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक तिबरेवाला ने बताया कि इस आयोजन में दो हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। आलोक तिबरेवाला ने इस बात का उल्‍लेख किया कि प्लास्टइंडिया दुनिया की पहली शून्य अपशिष्ट प्रदर्शनी के रूप में उभरी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनी में लगभग 6 लाख आगंतुक शामिल होंगे।

    भारत मंडपम में आयोजित इस प्रदर्शनी का समापन 10 फरवरी को होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला