मई 17, 2026 1:34 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार महिला स्व-सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी वाला ऋण उपलब्ध कराएगी

दिल्ली सरकार महिला स्व-सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को दस करोड़ रुपये तक की बिना गारंटी वाला ऋण उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार स्वयं इन ऋणों की गारंटर बनेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है।