दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की तीन प्रमुख वित्तीय समितियों के अध्यक्षों की घोषणा की। इसके अंतर्गत अजय महावर को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष, राज कुमार भाटिया को सरकारी उपक्रम समिति का अध्यक्ष और गजेंद्र सिंह यादव को प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि वित्तीय समितियां विधानसभा की जवाबदेही की रीढ़ होती हैं। इनके माध्यम से जनता के धन के उपयोग और सरकारी कामकाज की लगातार और विस्तार से जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि इन समितियों का सही ढंग से काम करना जरूरी है, जिससे पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बना रहे और शासन व्यवस्था मजबूत हो।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 8:19 अपराह्न
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 2026-27 के लिए विधानसभा की तीन प्रमुख वित्तीय समितियों के अध्यक्षों की घोषणा की