दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड ने पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय जमुआर को नियुक्त किया है। श्री जमुआर पूर्व भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी हैं, जिन्हें भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अनुभव है। दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड की स्थापना दिल्ली मेट्रों द्वारा सरकार के सहयोग से की गई है, जिसका उद्देश्य भारत में दिल्ली के बाहर और विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं के साथ-साथ संचालन और रखरखाव संबंधी कार्यों को संभालना है।
News On AIR | अप्रैल 26, 2026 6:50 अपराह्न
दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड ने जय जमुआर को पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया