दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर-पूर्वी जिला से एक मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 6 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया है। इसके अलावा, तस्करी में उपयोग होने वाली एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 8:55 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिला से एक मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया