दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि इसके खिलाफ़ लगातार वेलकम, खजूरी खास, सोनिया विहार और नंद नगरी पुलिस स्टेशनों की टीमों ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ़ प्रभावी कार्रवाई की। पाँच अलग-अलग मामलों में, दो महिला शराब तस्करों समेत पाँच लोगों को गिरफ़्तार या हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आगे की जांच चल रही है।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 5:35 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया