जून 14, 2026 9:57 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध नियंत्रण शाखा ने ऑनलाइन निवेश ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध नियंत्रण शाखा ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अरोपी ने पीड़ित को अधिक मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपये से अधिक की राशि चार अलग-अलग लेन-देन से ली। गिरफ्तार आरोपी भारत में बैठकर यूक्रेन से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। आरोपी के पास से दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।