अप्रैल 28, 2026 8:54 अपराह्न

printer

दिल्ली उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने एकीकृत कमान व नियंत्रण केंद्र में लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज पालिका केंद्र स्थित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का दौरा कर गर्मियों की कार्ययोजना और लू से निपटने के उपायों की समीक्षा की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री संधू ने कहा कि राजधानी का यह डिजिटल तंत्रिका केंद्र जल प्रबंधन से लेकर पर्यावरण निगरानी तक विभिन्न सेवाओं को एकीकृत करता है।

उपराज्यपाल ने कहा कि तकनीकी क्षमताएं सराहनीय हैं, लेकिन कमज़ोर समुदायों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर उनका प्रभावी कार्यान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सुदृढ़ और नागरिक-केंद्रित शहरी शासन को समर्थन देने तथा उसे मज़बूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला