मार्च 21, 2026 1:11 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया में कारखाने में आग लगने से 10 की मौत

दक्षिण कोरिया में डेजॉन शहर में गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाले कारखाने में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई। घटना में 59 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जबकि चार लोग लापता हैं।

दक्षिण कोरिया के गृह और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पांच सौ से अधिक दमकल और पुलिस कर्मियों को बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला