त्रिपुरा में, राजधानी अगरतला सहित चंद्रपुर, बलदाखल और अरलिया में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदियों और नहरों का जलस्तर बढ़ गया है। कई घर, सड़कें और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रभावित इलाकों के कई निवासियों ने राहत शिविरों में शरण ली है। प्रशासन ने जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि तेज बारिश के कारण पश्चिम त्रिपुरा जिले के कई हिस्से जलमग्न हैं। अधिकारियों को आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 2:26 अपराह्न
त्रिपुरा: अगरतला सहित चंद्रपुर, बलदाखल और अरलिया में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न